वनपाल ने ग्रामीणों के साथ मुरकी बिसाय जंगल का भ्रमण किया

Updated:
विज्ञापन
वनपाल ने ग्रामीणों के साथ मुरकी बिसाय जंगल का भ्रमण किया

महुआ चुनने का दिन आते ही जंगलों में आग लगना शुरू हो जाता है.

विज्ञापन

जंगल की सुरक्षा हम सभी का दायित्व: वनपालटाटीझरिया. महुआ चुनने का दिन आते ही जंगलों में आग लगना शुरू हो जाता है. पिछले दो दिनों से टाटीझरिया के मुरकी बिसाय के जंगलों में आग लगी हुई है. यह आग डेढ़ किमी के दायरे तक फैल गयी है. बुधवार को लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए पूर्वी वन प्रमंडल के टाटीझरिया वनपाल संजीत दास ने होलंग के ग्रामीणों के साथ होलंग और भेलवारा जंगल का भ्रमण किया. वनपाल ने होलंग के वन समिति अध्यक्ष बद्री महतो, इंद्राम महतो एवं कई महिलाओं से बातचीत की. बताया कि जंगल है, तभी जीवन सुरक्षित हैं. जंगल में वनभूमि का अतिक्रमण न होने दें और महुआ चुनने के लिए जंगल में आग न लगाने दें. इस कार्य में आप सहयोग करें. वन पट्टा के लालच एवं किसी के बहकावे मे आकर जंगल की कटाई न करें.उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. जानकारी मिली कि टाटीझरिया पंचायत के मुरूमातु में खनन कर मिट्टी को नदियों में डाला जा रहा है. वनपाल ने कहा कि खनन कर नदियों में मिट्टी डालने वालों पर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. वन भ्रमण में वनपाल के साथ मुकेश कुमार, तिलक महतो, जानकी महतो, समुद्री देवी, सुमा देवी, बबीता देवी, मीणा देवी एवं अन्य महिलाएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola