डुमरौन में पूर्व की भांति होगी शांति बहाल

Updated at : 01 Mar 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरौन में पूर्व की भांति होगी शांति बहाल

स्कूल गेट के ऊपर लगी मीनार एवं भगवा ध्वज को हटाने पर हुए राजी

विज्ञापन

पहल : इचाक के डुमरौन में उठे विवाद को समाप्त कराने के लिए बैठक

: स्कूल गेट के ऊपर लगे मीनार एवं भगवा ध्वज को हटाने पर हुए राजी

: पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आज दोनों समुदाय स्वत: हटायेंगे मीनार एवं भगवा ध्वज

इचाक. हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में महाशिवरात्रि के दिन दो समुदाय के बीच उठे विवाद के बाद शनिवार को पंचायत भवन डुमरौन में बैठक बुलायी गयी. इसमें पूर्व में गठित 33 सदस्यीय कमेटी के सदस्यों के अलावा दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता चोहन महतो ने की. बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने दो वर्ष से चल रहे विवाद के कारणों पर अपनी-अपनी बातों को रखा. इसके बाद उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द्र बनाये रखने पर सहमति बनाने की बात रखी. सामूहिक चर्चा के बाद विवाद समाप्त करने के लिए एक समुदाय के लोग राजकीय उर्दू मवि के मेन गेट के ऊपर बनी मीनार को हटाने एवं दूसरे समुदाय के लोग स्कूल के बगल में हिंदुस्तान चौक पर लगाये गये भगवा ध्वज एवं लोहे के पोल को स्वत: हटाने पर राजी हुए. मीनार एवं भगवा ध्वज दो मार्च की सुबह आठ बजे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हटाया जायेगा. विद्यालय के ऊपर किसी तरह का कोई भी धार्मिक झंडा नहीं लगाया जायेगा. स्कूल में पूर्व की भांति गांव के दोनों समुदाय के बच्चे शिक्षा लेंगे. राष्ट्रीय ध्वज के लिए जो चबूतरा बनाया गया है, वह सदा के लिए रहेगा. भगवा ध्वज का खंभा को हटा कर दूसरी जगह स्थापित किया जायेगा.

दोनों समुदाय की अच्छी पहल : प्रशिक्षु आइपीएस श्रुति

प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी श्रुति ने कहा कि दोनों समुदाय के ग्रामीणों द्वारा की गयी शांति की पहल अच्छी बात है. ताकि दोनों समुदाय आपस में मिल जुल कर रह सकें. जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों ने शांति स्थापित कर मिसाल कायम की है. बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर दास, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, मुखिया अशोक कपरदार, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, सुनील शर्मा, महावीर मेहता, राजेश मेहता, प्रबील मेहता, प्रेम मेहता, अनिल मेहता, मनोज मेहता, प्रकाश रविदास, कामेश्वर मेहता, संतोष मेहता, मो जुबेर, मो हकीक, मुबारक मियां, रजक मियां, अनवर मियां, रिजवान अंसारी, फारूक अंसारी, छोटन मियां, मो हबीब, शमसुद्दीन मियां समेत दोनों समुदाय के कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola