पारा शिक्षक राज्य स्तर पर अपने सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
पारा शिक्षक राज्य स्तर पर अपने सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे

राज्य स्तर पर सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) फिर से आंदोलन के मूड में हैं. इस बार वे अपने मान-सम्मान को लेकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

हजारीबाग. राज्य स्तर पर सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) फिर से आंदोलन के मूड में हैं. इस बार वे अपने मान-सम्मान को लेकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव संजय मेहता ने बातचीत में कहा कि स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड और टेट पास योग्यता के साथ-साथ लंबे कार्य अनुभव के बावजूद, पारा शिक्षकों को अपने-अपने स्कूल में प्रधानाध्यापक नहीं बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड के नव प्राथमिक विद्यालय (एनपीएस) में पारा शिक्षकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य कराया जा रहा है. वहीं, प्राथमिक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय और मध्य विद्यालय में भी पारा शिक्षकों से प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य लिया जा रहा है. लेकिन विद्यालयों में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही पारा शिक्षकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक पद से हटा दिया जा रहा है, जिसे संगठन धोखा मानता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर संगठन ने अपनी समस्याएं रखी हैं. यदि समाधान नहीं निकला, तो पारा शिक्षक राज्य स्तर पर अपने सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे. कई सहायक शिक्षक, पारा शिक्षकों की तुलना में कम योग्यताधारी हैं, फिर भी उन्हें प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया जा रहा है. शिक्षा विभाग द्वारा लिये जा रहे फैसलों पर संगठन ने आपत्ति जतायी है. संजय मेहता ने कहा कि पारा शिक्षकों को हटाकर सहायक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया जा रहा है, जो उनके मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. संगठन ने शिक्षा सचिव को लिखित आवेदन सौंपा है. इस आवेदन की प्रतियां शिक्षा मंत्री, उपायुक्त हजारीबाग, डीइओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola