चरही के जंगलाें में खूबसरती बिखेर रहे हैं पलाश के फूल

Updated at : 03 Mar 2025 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
चरही के जंगलाें में खूबसरती बिखेर रहे हैं पलाश के फूल

होली में पलाश के फूल से तैयार हर्बल कलर का करते हैं उपयोग

विज्ञापन

होली में पलाश के फूल से तैयार हर्बल कलर का करते हैं उपयोग

आनंद सोरेन

चरही. चुरचू प्रखंड के चुरचू, आंगो, चनारो, चरही, बहेरा, इंद्रा व हेंदेगढा के जंगलों में पलाश के फूल लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करने लगे हैं. आम तौर पर बसंत ऋतु में यह फूल खिलने लगता है. होली के आसपास यह फूल चरम पर आकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा जाता है.

पलाश के फूल से तैयार होता है प्राकृतिक रंग :

होली का त्योहार आने वाला है और इन दिनों पलाश के फूलों की बहार है. लाल रंग के इस खूबसूरत फूल को लोग होली के कई दिनों पहले से ही पानी में भिगो कर रख देते हैं और फिर उबाल कर इससे रंग बनाते हैं. होली के दौरान गांव के लोग इसी पलाश के फूल से तैयार हर्बल कलर का उपयोग करते है.

औषधीय है पलाश का पेड़ :

पलाश का पेड़ एक औषधीय पेड़ है. इसके पत्ते, फूल और छाल से दवा बनायी जाती है. कई बीमारियों के इलाज में भी यह कारगर साबित है. क्षेत्र के कई गांवों में अब भी पलाश के फूल से बने रंगों से होली खेली जाती है. क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों में सदियों से लोग पलाश के फूल से बने रंग से होली खेलते आते रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola