ePaper

तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई पैक्सों में नहीं हुई धान की खरीदारी

Updated at : 17 Dec 2024 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई पैक्सों में नहीं हुई धान की खरीदारी

घंटों इंतजार करने के बाद बिना धान बेचे मायूस लौट गये.

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले के कई पैक्सों में धान की खरीदारी मंगलवार को नहीं हो पायी. किसान धान बेचने के लिए पैक्स आये. घंटों इंतजार करने के बाद बिना धान बेचे मायूस लौट गये. पैक्सों के बाहर धान से भरे ट्रैक्टर की ट्राली खड़ी रही. जानकारी के अनुसार, धान की खरीदारी के लिए पैक्सों को पॉश मशीन उपलब्ध करायी गयी है. यह मशीन रांची मुख्यालय से नियंत्रित होती है. मंगलवार को कई पैक्सों की पाॅश की लॉगिन नहीं हुई, जिसके कारण धान खरीदारी नहीं हुई. रसोइया धमना पैक्स के संचालक सुनील कुमार ने बताया कि सुबह से ही पैक्स की पॉश मशीन काम नहीं कर रही है. पॉश मशीन ऑन करने पर लिख रहा है कि आपके गोदाम का स्टॉक फूल हो गया है, जिसके कारण आपकी लॉगिन बंद कर दी गयी है. जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि शिकायतों की जांच के लिए रसोइया धमना पैक्स गया था. जांच के दौरान पॉश मशीन में तकनीकी गड़बड़ी बतायी जा रही है. इस गड़बड़ी को ठीक करने के लिए अधिकारियों से बात की गयी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि पैक्स के धान की खरीदारी के पोर्टल में कुछ गड़बड़ी आयी है, जिसके कारण किसानों को यह परेशानी हो रही है. जल्द इसे ठीक कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola