बीआरसी बरकट्ठा में दिव्यांगों के उन्मुखीकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Updated at : 17 Mar 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
बीआरसी बरकट्ठा में दिव्यांगों के उन्मुखीकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन

प्रखंड संसाधन केंद्र बरकट्ठा में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई.

विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता

बरकट्ठा. प्रखंड संसाधन केंद्र बरकट्ठा में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यशाला की अध्यक्षता शिक्षक रामकिशुन महतो ने की तथा संचालन बीपीएम धीरज कुमार शर्मा ने किया. इसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी सेविकाएं और दिव्यांग बच्चों के अभिभावक शामिल हुए.

कुलदीप प्रसाद बर्नवाल ने दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए. फिजियोथेरेपिस्ट मुकेश कुमार ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, समावेशी शिक्षा के महत्व, सरकारी योजनाओं और अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सही मार्गदर्शन और सहयोग से दिव्यांग बच्चे भी समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं.

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. मौके पर सीआरपी रामकृष्ण पांडेय, फलजीत राणा, राजेंद्र प्रसाद यादव, फिजियोथैरेपिस्ट मुकेश कुमार, कुलदीप प्रसाद बर्नवाल, रिसोर्स शिक्षक सदन कुमार साव, राजेश कुमार, मो. रियाजउद्दीन, राकेश बिहारी पांडेय, सहायक अध्यापक प्रखंड सचिव शुकर ठाकुर तथा समस्त बीआरसी कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola