केंदुआ प्रावि में नामांकित 50 बच्चों में मात्र छह की उपस्थिति

Updated:
विज्ञापन
केंदुआ प्रावि में नामांकित 50 बच्चों में मात्र छह की उपस्थिति

नगर निगम क्षेत्र के केंदुआ प्राथमिक विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 50 है.

विज्ञापन

वार्ड 23 के पार्षद दीपक कुमार ने निरीक्षण किया किया प्रतिनिधि कटकमसांडी नगर निगम क्षेत्र के केंदुआ प्राथमिक विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 50 है. जबकि उपस्थिति मात्र 12 प्रतिशत ही हो रही है. इस मामले का खुलासा गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 23 के पार्षद दीपक कुमार सिंह ने निरीक्षण के बाद किया. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में पिछले कई सालों से बच्चों की उपस्थिति दहाई अंक पार नहीं कर पाया है, जबकि मिड डे मील और पोषाक वितरण जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सिर्फ फाइलों पर ही दिखाया जा रहा है. वार्ड पार्षद ने कहा कि स्कूल में बच्चों की संख्या नगण्य होने का मुख्य कारण सरकारी शिक्षा प्रणाली में गंभीर लापरवाही और शिक्षण गुणवत्ता की कमी है. क्योंकि 50 छात्रों में से मात्र 6 की उपस्थिति जो कुल नामांकित बच्चों में 12 प्रतिशत है जो आरटीआई शिक्षा का अधिकार के मापदंडों का घोर उल्लंघन है . उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत हैं लेकिन गुरुवार को जब स्कूल निरीक्षण किया तो केवल एक ही शिक्षक उपस्थित थे . वार्ड पार्षद ने केंदुआ प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए इस विधालय को उसके आसपास के स्कूल नई टांड में मर्ज करने की मांग जिला प्रशासन से की है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola