वाहन से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत, विरोध में सड़क जाम

मृतक की पहचान ग्राम रसोईया धमना निवासी मो शमीम राय 49 वर्ष के रूप में हुई है.
बरही. जीटी रोड बाइपास पऱ सरपंच ढाबा के समीप पांच मार्च की रात करीब 8.30 बजे एक वाहन ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान ग्राम रसोईया धमना निवासी मो शमीम राय 49 वर्ष (पिता स्व. शेर मोहम्मद राय) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते गांव के लोग पहुंचे और सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. वे घटना के लिए जीटी रोड सिक्स लेन निर्माण कर रही कंपनी को दोषी बता रहे थे. कंपनी के विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई करने एवं मृतक के आश्रितों को मुआवज़ा देने की मांग कर रहे थे. जाम स्थल पऱ कांग्रेस नेता अरुण साहू, आजसू नेता संजय मेहता, मुखिया गोविंद प्रसाद, पंसस मो तैयब अंसारी, तौकीर रजा पीड़ित परिवार की मांग का समर्थन कर रहे थे. बरही सीओ अमित किस्कू, बीडीओ जयपाल महतो, थाना प्रभारी आभाष कुमार द्वारा पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन से आर्थिक सहायता दिलाने और प्रधानमंत्री आवास का आश्वासन दिया. इस आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और जाम हटा लिया गया. घटना को लेकर मृतक की पत्नी मुनिया खातून व दस वर्षीय पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




