स्वास्थ्य सहिया को एक दिवसीय प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य सहिया को एक दिवसीय प्रशिक्षण

कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सहिया दीदियों को वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू जैसे रोगों के बारे में बताया गया प्रतिनिधि कटकमसांडी कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सहिया दीदियों को वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भूषण राणा की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्ताना और स्वास्थ्य उपकेंद्र सुल्ताना, पुंदरी, कुसुम्भा, डांड, पबरा, लुपुंग, खपरियावा, डॉटो, आराभूसाई की सहिया दीदियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण में मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू और जापानी एन्सेफलाइटिस जैसे रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों को मलेरिया जांच की विधि, स्लाइड और आरडीके के प्रयोग की जानकारी दी गयी. नये रिपोर्टिंग फॉर्मेट पर भी विशेष चर्चा हुई. सहिया दीदियों को गृह भ्रमण कर घरों में रखे फ्रिज, कूलर, टायर और जलपात्रों की जांच कर लार्वा की पहचान करने और कीटनाशक छिड़काव करने का निर्देश दिया गया. साथ ही लोगों को सप्ताह में एक दिन ड्राय डे मनाने और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया. हाइड्रोसिल मरीजों की लाइन लिस्टिंग और ऑपरेशन के लिए प्रेरित करने की बात भी बतायी गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में एमओआईसी डॉ. भूषण राणा, डॉ. मुक्ता सोरेन, बीपीएम जयनारायण मिस्त्री, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर संतोष कुमार शर्मा, एमटीएस सुरेंद्र कुमार, पीएमडब्ल्यू मुकेश कुमार, स्वास्थ्यकर्मी अर्जुन प्रसाद, दीपेश कुमार, धुरंधर कुमार सिंह, अब्दुल मन्नान, मिथुन दास (पिरामल फाउंडेशन), बीटीटी इस्राफील अंसारी, चिंता देवी और कुमारी अलका की अहम भूमिका रही.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola