बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

बरकट्ठा-चलकुशा मुख्य मार्ग पर लेवडा के समीप वैन ने बाइक में मारी टक्कर
दुखद. बरकट्ठा-चलकुशा मुख्य मार्ग पर लेवडा के समीप वैन ने बाइक में मारी टक्कर : तुइयो से गोहाल लौट रहे थे दोनों युवक बरकट्ठा. बरकट्ठा-चलकुशा मुख्य मार्ग पर लेवडा जमुआ में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान गोहाल जयनगर निवासी 18 वर्षीय अविनाश कुमार रविदास (पिता रोहित रविदास) के रूप में की गयी, जबकि घायल 18 वर्षीय मोहित रविदास (पिता विनोद रविदास) गोहाल का रहने वाला है. घटना शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे की है. बताया कि बाइक (जेएच 12 एफ 8465) से दोनों युवक जा रहे थे. लेवडा सरकारी स्कूल के समीप एक पिकअप वैन ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे अविनाश कुमार रविदास की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया जा रहा है कि मोहित अपने मामा तुइयो निवासी दुलारचंद रविदास के घर से अपने दोस्त अविनाश रविदास के साथ गोहाल लौट रहा था. घटना की सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










