अधिकारी पहुंचे पुरनपनिया व सिमरातरी गांव, समस्याएं जानी

Updated:
विज्ञापन
अधिकारी पहुंचे पुरनपनिया व सिमरातरी गांव, समस्याएं जानी

गांव की सड़क का अवलोकन किया

विज्ञापन

इचाक. स्पेशल डिवीजन और वन विभाग के अधिकारी प्रखंड के सुदूरवर्ती डाडीघाघर पंचायत के पुरनपनिया एवं सिमरातरी गांव पहुंचे. अधिकारियों ने इस दौरान पुरनपनिया और सिमरातरी गांव की सड़क का अवलोकन किया. इस बीच बाबू राम मांझी, गांगेश्वर, अनिल कुमार मेहता, महादेव मांझी, श्यामलाल मांझी, विजय कुमार, प्रकाश प्रसाद समेत अन्य ग्रामीणों ने गांव की समस्याएं बतायी. टीम में डीपीओ पंकज कुमार तिवारी, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता लव कुमार, जेइ अभिजीत कुमार चौधरी, वन विभाग से वनरक्षी मुकेश कुमार, स्थानीय मुखिया नंदकिशोर कुमार के अलावा पंचायत सचिव सत्यनारायण उरांव शामिल थे.

आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं ग्रामीण

जंगलोंं से घिरे डाडीघाघर पंचायत में कई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. जिले के आलाधिकारी भी इस पंचायत का दौरा कर चुके हैं. पुरनपनिया और सिमरातरी जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है. पहाड़ों और पत्थरों के बीच पगडंडी से होते हुए लोगों काे आना-जाना पड़ता है. बीमार या प्रसव पीड़ित महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए खटिया पर बैठाकर तीन किमी पैदल ले जाना पड़ता है. ममता वाहन या प्राइवेट एंबुलेंस बुलाने पर भी फफूंदी गांव तक नहीं आ पाते हैं. ऐसे में कई लोगों की जान भी जा चुकी है.

पंचायत में सड़क और पेयजल मुख्य समस्या

मुखिया नंदकिशोर कुमार ने कहा कि पंचायत में सड़क और पेयजल मुख्य समस्या है. वन सीमा होने के कारण सड़क नहीं बन पाती है. इसकी सूचना जिला अधिकारी से लेकर सांसद, विधायक को कई बार दी है. वन विभाग को यहां की समस्याओं से अवगत कराया गया है. एक वर्ष पूर्व डीसी स्वयं यहां पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए थे. बावजूद आज तक सड़क नहीं बनना दुखद है. ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी. आज पुनः टीम के पहुंचने से ग्रामीणों में कुछ आस जगी है. मुखिया ने कहा कि पेयजल की स्थिति ऐसी है कि आज भी लोग चुआं का पानी पीने को विवश हैं. सरकार द्वारा आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola