निविदा में अधिकारी नदारद, संवेदकों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
निविदा में अधिकारी नदारद, संवेदकों का प्रदर्शन

पारदर्शिता नहीं होने का आरोप

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के जलपथ प्रमंडल संख्या-2 और भवन प्रमंडल कार्यालय में बुधवार को विकास कार्यों के टेंडर को लेकर भारी हंगामा हुआ. दर्जनों संवेदकों ने निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. टेंडर के दौरान जलपथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और भवन प्रमंडल के प्रभारी कार्यपालक अभियंता मौजूद नहीं थे. अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण आक्रोशित संवेदकों ने कार्यालय कर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनायी. देर शाम जलपथ प्रमंडल में तीन में से केवल दो विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया किसी तरह पूरी की जा सकी, जबकि एक कार्य का टेंडर नहीं हो सका. उल्लेखनीय है कि जलपथ प्रमंडल संख्या-2 द्वारा बरकट्ठा, चलकुशा और कटकमसांडी प्रखंडों में विकास कार्यों के लिए एक साथ टेंडर निकाला गया था. इधर, प्रभारी कार्यपालक अभियंता अतुल कुमार सिंघल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निविदा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और अधिकारियों की टीम इसे सुचारू रूप से पूरा करने में लगी है.

पंचायत के मुद्दों को लेकर डीसी से मिले

हजारीबाग. विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत के विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को झामुमो केंद्रीय सदस्य सह युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गौरव पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त शशि प्रकाश सिंंह से उनके आवास में मिला. उन्हें ज्ञापन सौंपा. बताया कि मड़मो पंचायत में सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सही से नहीं मिल रहा है. कई क्षेत्र विकास से अछूते हैं. इस पर उपायुक्त ने कहा कि जनहित कार्यों के प्रति जिला प्रशासन कटिबद्ध है. मड़मो पंचायत के समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक पहल की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में झामुमो विष्णुगढ़ प्रखंड उपाध्यक्ष फलजीत ठाकुर, मड़मो पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार महतो शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola