कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू

1151 श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया
: 1151 श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया चौपारण. बेला में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शनिवार को शुरू हुई. ग्रामीणों की ओर से आयोजित कलश यात्रा में 1151 महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. विधायक मनोज कुमार यादव, जिप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया ममता कुमारी ने कलश यात्रा को रवाना किया. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं विभिन्न गांवों का भ्रमण करती हुई लेढिया नदी के तट पर पहुंची. जहां यज्ञाचार्य पंडित विवेक आचार्य ने विधि-विधान से कलश में जल भराया. इसके बाद सभी महिलाएं जल लेकर पुन यज्ञ मंडप पहुंची, जहां कलश स्थापित किया गया. विधायक मनोज यादव ने कहा यज्ञ का आयोजन सनातन धर्म के लिए सर्वश्रेष्ठ पूजन विधि है. इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में बेहतर संदेश आम लोगों में जा रहा है. क्षेत्र में अमन चैन का माहौल बनता है. कलश यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष मुरली प्रसाद, गुलाब रजक, राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, प्रो बिराज रविदास, विकास यादव, मुखिया गंदौरी दांगी, रामचंद्र सिंह, सुमन सिंह, सियाराम सिंह, मनोज मिश्रा, अजय रविदास, कारू साव, कैलाश प्रसाद गुप्ता, रंजीत दांगी, भोला दांगी, वंशी राणा, यशोदा देवी, नंदलाल रविदास, सकलदेव महतो, प्रदीप शर्मा, प्रकाश ठाकुर, बीरबल साव, अशोक गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद दांगी, मधुसूदन रजक सहित कई श्रद्धालु शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




