ब्राउन शुगर के साथ नौ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ब्राउन शुगर के साथ नौ गिरफ्तार

68 पुड़िया ब्राउन शुगर व सात मोबाइल जब्त

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह अभियान पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने 68 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 13.6 ग्राम) एवं सात मोबाइल जब्त किया. यह जानकारी बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को दी. कहा कि बड़कागांव पुलिस ने एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर विभिन्न स्थानों पर छापामारी की. छापामारी के दौरान भगवान बागी रोड स्थित कर्बला के पास से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में इनके पास से 68 पुड़िया में 13.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. गिरफ्तार लोगों के विरूद्ध बड़कागांव थाना में मामला दर्ज कर हजारीबाग न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार लोगों में बड़कागांव मुस्लिम मुहल्ला निवासी मो तनवीर, डेली मार्केट निवासी बिरजू विश्वकर्मा, अंबेडकर मुहल्ला निवासी सचिन कुमार, तुरी मुहल्ला निवासी वरुण कुमार, बसरिया मुहल्ला निवासी बलराम कुमार, नटराज नगर निवासी राजेंद्र कुमार, अंसारी मुहल्ला निवासी मो इश्तियाक, ग्राम जुगरा निवासी अर्जुन कुमार, ग्राम पांडू थाना केरेडारी निवासी मो आवेश शामिल हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि उक्त सभी के खिलाफ बड़कागांव के विभिन्न मुहल्ले में ब्राउन शुगर बेचने की सूचना मिल रही थी. कई लोग पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे. इन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है. छापामारी दल में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार, एसआइ अभिषेक कुमार, वरुण कुमार, आशीष भगत सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola