एनएच-522 फाेरलेन निर्माण की प्रक्रिया तेज हुई

Updated at : 05 Mar 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच-522 फाेरलेन निर्माण की प्रक्रिया तेज हुई

रैयतों को भेजा जा रहा है नोटिस, मुआवजा के लिए भूमि का अवार्ड गठन शुरू

विज्ञापन

रैयतों को भेजा जा रहा है नोटिस

: मुआवजा के लिए भूमि का अवार्ड गठन शुरू

हजारीबाग. राष्ट्रीय राजमार्ग 522 फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गयी है. हजारीबाग भू अर्जन कार्यालय ने भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत अधिगृहीत जमीन का अवार्ड गठन कर लिया है. जमीन अधिग्रहण के लिए कार्यालय ने तय रकम के आधार पर रैयतों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.इन आठ गांवों का अवार्ड गठन : जानकारी के अनुसार, भू अधिग्रहण के लिए अब तक आठ गांवों का अवार्ड गठन किया गया है, जिसमें दारू अंचल के पिपचो, दारू खरिका, रामदेव खरिका, करवार, हरली, जिनगा व चिरूवां के नाम शामिल हैं. अब तक छह गांवों के रैयतों को भू-अर्जन द्वारा नोटिस भेज दिया गया है. अब इन गांवों को मुआवजा राशि बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.भवनों को चिह्नित किया जा रहा है : एनएच-522 फोरलेन निर्माण को लेकर भवन निर्माण विभाग मुआवजा के लिए भवनों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है. अब तक सात गांव में पड़ने वाले भवनों को चिह्नित किया गया है. जानकारी के अनुसार, 42 किमी सड़क निर्माण क्षेत्र में करीब 850 मकान और दुकान आयेंगे. अब तक बड़वार में चार, चिरूवां में तीन, गोपलो में चार, पिपचों में 15, अंबाडीह में छह, बानाहप्पा में पांच, इरगा में दो घर को तोड़ने के लिए चिह्नित किया गया है. भवन प्रमंडल इन घरों की मापी के बाद मुआवजा राशि तय करेगा. सरकारी नियम के अनुसार भवन निर्माण में आने वाले खर्च की दोगुनी राशि दिये जाने का प्रावधान है.भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार ने बताया कि एनएच-522 फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जायेगी. मुआवजे के लिए अवार्ड गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. भवनों को भी चिह्नित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola