राष्ट्रीय युवा महोत्सव संपन्न
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 22 Dec 2025 10:48 PM
प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय महोत्सव में भाग लेंगे
हजारीबाग. प्रमंडल स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव कर्जन स्टेडियम हजारीबाग में सोमवार को संपन्न हुआ. महोत्सव में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सात जिले हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद एवं बोकारो के प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं में समूह लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला, कविता लेखन एवं भाषण शामिल थे. समूह लोकनृत्य में प्रथम रामगढ़ जिला, द्वितीय धनबाद, तृतीय गिरिडीह, चित्रकला में प्रथम सुचित कुमार, द्वितीय अभिषेक चौधरी, तृतीय रवि प्रकाश, कविता लेखन में प्रथम रोहित कुमार रोशन, द्वितीय अंशु रानी, तृतीय शालिनी रतन, भाषण में प्रथम आर्यन बादल, द्वितीय श्रुति कुमारी, तृतीय निहारिका श्रीवास्तव, समूह लोकगीत में प्रथम गिरिडीह, द्वितीय हजारीबाग, तृतीय रामगढ़ जिला रहा. 27 दिसंबर को रांची में आयोजित होनेवाले राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी शामिल होंगे. सभी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे. महोत्सव को सफल बनाने में जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम में तरंग म्यूजिकल ग्रुप के सचिव अमित गुप्ता, एंकर मानस्वी पाठक, जिला खेल कार्यालय के कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षक एवं सहयोगी स्टाफ का विशेष योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










