अयोध्या के नागेंद्र दास विजेता, जम्मू कश्मीर के फैजल गनी रहे उपविजेता

Updated at : 27 Mar 2026 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या के नागेंद्र दास विजेता, जम्मू कश्मीर के फैजल गनी रहे उपविजेता

दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न

विज्ञापन

हजारीबाग. रामनवमी के अवसर पर रामनवमी संरक्षण समिति की ओर से आयोजित दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबला अयोध्या के हनुमानगढ़ी के पहलवान बाबा नागेंद्र दास और जम्मू-कश्मीर के मो फैजल गनी के बीच हुआ. रोमांचित कर देने वाले मुकाबले में बाबा नागेंद्र दास जीत हासिल कर विजेता बने. वहीं, मो फैजल गनी उपविजेता रहे. विजेता को छह हजार रुपये और उपविजेता को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया.

ऐसे आयोजन से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा : सांसद

मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने आयोजन समिति की सराहना की. कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं को नशे से भी दूर रखते हैं. समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि कुश्ती हमारी पुरानी परंपरा है, जिसे पुनर्जीवित करने का प्रयास जारी रहेगा. दंगल प्रतियोगिता ने खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करने का कार्य किया.

देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दमखमइस प्रतियोगिता में नेपाल, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, बनारस, कानपुर, दिल्ली समेत कई स्थानों के पहलवानों ने भाग लिया. पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने तालियों से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola