भगवान आदिनाथ जन्मतप कल्याणक पर प्रभातफेरी

Updated:
विज्ञापन
भगवान आदिनाथ जन्मतप कल्याणक पर प्रभातफेरी

शहर के दोनों जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा व पूजन

विज्ञापन

हजारीबाग. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 भगवान आदिनाथ के जन्मतप कल्याणक पर हजारीबाग में श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी निकाली. इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने भाग लिया. इस दौरान भगवान आदिनाथ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा. प्रभातफेरी के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा की. इसके बाद शहर के दोनों जैन मंदिरों में श्री 1008 आदिनाथ भगवान का विधि-विधान से अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं पाठ किया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. सभी कार्यक्रम व विधान हजारीबाग समाज के प्रतिष्ठाचार्य पंडित दीपक शास्त्री के सान्निध्य में हुआ. शाम में भव्य महाआरती हुई. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मीडिया हेड विजय लुहाड़िया ने कहा कि जैन समाज के लोगों ने प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के आदर्शों को अपनाते हुए अहिंसा, त्याग और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

नव साक्षरों की आकलन परीक्षा 15 को

हजारीबाग. जिले में इस वर्ष नव साक्षरों की पहली आकलन परीक्षा 15 मार्च को होगी. नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ने इसकी तैयारी की है. यह जानकारी गुरुवार को डीएसइ सह साक्षरता कार्यक्रम के सचिव आकाश कुमार ने दी. उन्होंने बताया आकलन परीक्षा में 2600 नव साक्षर महिला व पुरुष भाग लेंगे. जिले के सभी 16 प्रखंडों में अपने-अपने जन चेतना केंद्र पर नव साक्षर पहुंचेंगे और आकलन परीक्षा में भाग लेंगे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola