आज दिखेगी एक से बढ़कर झांकी

Updated:
विज्ञापन
आज दिखेगी एक से बढ़कर झांकी

पौराणिक और समसामयिक विषय होंगे आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन

हजारीबाग. रामनवमी पर शहर में निकलने वाली दशमी की झांकियों को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हैं. इस बार एक से बढ़कर एक झांकी देखने को मिलेगी. विभिन्न क्लबों की ओर से भगवान शंकर, बजरंग बली के विराट रूप, लंका दहन, उज्जैन मंदिर के कॉरिडोर और ईरान-इजराइल युद्ध जैसे दृश्य प्रस्तुत किये जा रहे हैं. देवांगना रामनवमी पूजा महासमिति में झांकी तैयार कर रहे कलाकार पप्पू पासवान ने बताया कि हर वर्ष बेहतर प्रस्तुति देने का प्रयास रहता है. इस बार सीता माता को लंका से लाने के दौरान बजरंगबली के सामने आयी बाधाओं को दर्शाया जायेगा. इसमें अध्यक्ष मुकु पासवान, सचिव सागर पासवान, कोषाध्यक्ष संजय कुमार पासवान, उपाध्यक्ष विक्की कुमार पासवान, सहसचिव सुरेंद्र कुमार पासवान, मुख्य संरक्षक प्रवीण कुमार, राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य सदस्यों का सहयोग मिल रहा है. सार्वजनिक रामनवमी पूजा महासमिति कोर्रा की झांकी में लंका दहन का दृश्य दिखाया जायेगा, जिसे आठ कलाकार तैयार कर रहे हैं. यह झांकी विजयादशमी के दिन मेन रोड में निकलेगी. कमेटी के अध्यक्ष मोनू कुमार गुप्ता, सचिव पपन मुंडा, कोषाध्यक्ष अजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष राज गुप्ता, सहसचिव अंशु गुप्ता सक्रिय हैं. रामशस्त्र क्लब बड़ा बाजार में उज्जैन मंदिर का कॉरिडोर बनाया गया है, जहां भगवान शंकर नंदी पर विराजमान दिखेंगे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola