डुमरौंन गांव पहुंच कर विधायक ने ली घटना की जानकारी

Updated at : 28 Feb 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरौंन गांव पहुंच कर विधायक ने ली घटना की जानकारी

विधायक ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच करायेंगे. निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी.

विज्ञापन

इचाक. बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव शुक्रवार को डुमरौन गांव पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी स्कूल के मेन गेट में एक समुदाय के लोगों ने मीनार बना दिया है, जो नियम के विरुद्ध है. इस बात को लेकर शिक्षा विभाग एवं जिला के आला अधिकारियों के पास शिकायत की गयी, पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद विधायक अमित कुमार यादव ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की. उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में घटी घटना पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच करायेंगे. निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी. निर्दोष लोगों को इस मामले में फंसने नहीं दिया जायेगा. इसके लिये एसपी एवं उपायुक्त से बात करेंगे. इधर, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता एवं बटेश्वर मेहता भी शुक्रवार को डुमरौंन गांव पहुंचे एवं ग्रामीणों से मिल कर शांति बनाये रखने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola