ePaper

नाबालिग गर्भवती की डिलीवरी के दौरान मौत

Updated at : 14 Jun 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग गर्भवती की डिलीवरी के दौरान मौत

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बरकट्ठा की गर्भवती छात्रा की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

बरकट्ठा. हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बरकट्ठा की गर्भवती छात्रा की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार लगभग ढाई माह पूर्व कस्तूरबा विद्यालय में वर्ग दशम की नाबालिग छात्रा स्कूल में पठन-पाठन के दौरान गर्भवती हो गयी थी. इस बाबत पीड़ित छात्रा ने बरकट्ठा थाना में अपने प्रेमी के विरुद्ध मामला दर्ज करायी थी. छात्रा ने प्रेमी ग्राम तिलोकरी बरही निवासी रूपेश राम पिता महादेव राम के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती करने का आरोप लगायी थी. 13 जून की रात नाबालिग छात्रा की एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव कराई गई, जहां बच्चे और नाबालिग छात्रा की मौत हो गयी. इस मामले को लेकर बरकट्ठा पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. लड़की के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश जताया है. घटना की सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस मृतक के घर उसके शव को लाने गयी, तो पुलिस को परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.इस बाबत थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता ने बताया कि आरोपी रूपेश राम की गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किया गया वह पकड़ में नहीं आया है. इस बाबत कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन सिम्पल कुमारी ने बताया कि मेरे अनुपस्थिति में विद्यालय से छात्रा उक्त लड़के को अपना भाई बताकर विद्यालय से बाहर गयी थी. सूचना मिलने पर हमने उसे काफी डांट लगायी. बिना आईडी कार्ड दिखाये किसी भी बच्ची को बाहर जाने की सख्त मनाही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola