..ओमान में सड़क हादसे में विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन
..ओमान में सड़क हादसे में विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में मातम

जोबार पंचायत के बंदखारो गांव निवासी प्रवासी मजदूर प्रदीप कुमार महतो की ओमान में सड़क दुर्घटना में मौत ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है

विज्ञापन

विष्णुगढ़ (हजारीबाग). जोबार पंचायत के बंदखारो गांव निवासी प्रवासी मजदूर प्रदीप कुमार महतो की ओमान में सड़क दुर्घटना में मौत ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है. 24 वर्षीय प्रदीप, पूषण महतो के पुत्र थे और जावावी पॉवरटेक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत थे. परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह विदेश गये थे. परिजनों के अनुसार, प्रदीप कुछ दिनों से बीमार थे और इलाज कराने के बाद कमरे लौटते समय सड़क पार करते हुए तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गये. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. गांव में घटना की सूचना मिलते ही मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि पार्थिव शरीर जल्द गांव लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके. यह पहली बार नहीं है जब जोबार पंचायत के प्रवासी मजदूरों को विदेश में असमय मौत का सामना करना पड़ा हो. पिछले डेढ़ साल में इस पंचायत के चार प्रवासी मजदूरों की विदेश में मौत हुई है. कैमरून में हेमलाल महतो की 5 सितंबर 2024 को बस दुर्घटना में मौत हुई थी. इसी पंचायत के रामेश्वर महतो की कुवैत में 15 जून 2025 को और धनंजय महतो की सऊदी अरब में 24 मई 2025 को मौत हो गई थी. अब प्रदीप की मौत ने परिवार और पंचायत पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola