ढौठवा उवि मैदान में दर्जनों गांवों के जुलूस का मिलान

Updated at : 27 Mar 2026 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
ढौठवा उवि मैदान में दर्जनों गांवों के जुलूस का मिलान

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया

विज्ञापन

कटकमसांडी. कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड की दर्जनों झांकियां नवमी की शाम अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों पर उतर आयीं. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया. कटकमदाग प्रखंड में प्रशासन की ओर से चिह्नित 20 और कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल ओपी क्षेत्र से 12 अखाड़े धारियों ने झांकी के साथ नवमी का जुलूस निकाला. दोनों प्रखंड की कुल 32 झांकियां दशमी की देर रात हजारीबाग शहर पहुंचेंगी. जुलूस में शामिल लोग घंटों कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे. नावाडीह नव युवक दल ने पहली बार झांकी निकाली. झांकी में प्राचीन शिव मंदिर का दृश्य प्रदर्शित किया गया हैं. इसमें राम, सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित की गयी है. दोनों प्रखंडों में विभिन्न अखाड़ों के जुलूस ने अपने-अपने क्षेत्र में देर रात तक भ्रमण किया. दशमी के दिन सभी जुलूस हजारीबाग शहर पहुंचेगा. इसमें परमवीर क्लब बांका, धर्मयोद्धा क्लब कटकमदाग, रामनवमी पूजा समिति बानादाग, शिव शक्ति क्लब पसई, गोमाता गढ़ कृष्णानगर मुर्गीटांड, हनुमान गढ़ क्लब मसरातू, महावीर गढ़ क्लब महुडर, ज्ञानपदी मंडल क्लब रेवाली, शिव शक्ति क्लब कुद, महावीर पूजा समिति खपरियावां, जय बजरंग क्लब नवादा, नवयुवक दल बनहा, शिव शक्ति क्लब ढेंगुरा, नवयुवक गुरुकुल क्लब डामोडीह, शक्तिपुंज क्लब सिरसी, नवयुवक दल पकरार, रामनवमी पूजा समिति कदमा, यंग स्टार क्लब लुटा और पवनवीर क्लब सलगावां शामिल हैं. कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल ओपी क्षेत्र से पेलावल, रोमी, छड़वा, गदोखर, पबरा, डुकरा, खुटरा, कंचनपुर, हेदलाग, गोविन्दपुर, उत्तरी शिवपुरी और कृष्णानगर की झांकियां दशमी की रात हजारीबाग पहुंचेंगी. शुक्रवार को नवमी के दिन ढौठवा, असधीर मैदान, फतहा, सुलताना आदि जगहों पर दर्जनों जुलूस का मिलान हुआ. लोगों ने घंटों कला कौशल का प्रदर्शन किया. रामनवमी के दिन चतरा और हजारीबाग जिला के एक दर्जन से अधिक अखाड़ाधारी ढौठवा हाइस्कूल मैदान पहुंचे. जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया. मुखिया जयप्रकाश केसरी ने बताया कि रामनवमी के दिन लगने वाला मेला कौमी एकता की भी मिसाल कायम करता है. कटकमदाग सीओ सतेंद्र नारायण पासवान, बीडीओ शिव बालक प्रसाद, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय, कटकमसांडी सीओ अनिल कुमार गुप्ता, बीडीओ पूजा कुमारी, थाना प्रभारी शिवम गुप्ता, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था बनाये रखने में तत्पर हैं.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola