रसोइया संघ की हड़ताल से एमडीएम बाधित

Updated:
विज्ञापन
रसोइया संघ की हड़ताल से एमडीएम बाधित

तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालयों में रसोइया की हड़ताल से बच्चों की मिड डे मील योजना प्रभावित हुई है. राज्य स्तरीय संघ के निर्देशानुसार रसोइया की हड़ताल सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही. रसोइया संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर रांची में 18 और 19 फरवरी को आक्रोश रैली निकाली गयी थी. रसोइया छोटकी देवी ने कहा कि हम लोग विद्यालय में दिन भर रहकर बच्चों का खाना बनाते हैं और दो हजार रुपये मिलता है. वहीं झारखंड सरकार घर बैठी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 की राशि दे रही है, यह घोर अन्याय है. हमारा भी वेतन कम से कम 15000 होना चाहिए. रसोइया की हड़ताल के कारण विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा भोजन बनाये जाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कहीं-कहीं मिड-डे-मील के लिए विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था भी की गयी है.

बीआरसी के घेराव का निर्णय

केरेडारी. रसोइया-संयोजिका संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक केरेडारी कृषि फार्म मैदान में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कौशल्या देवी ने की. संचालन सितारा बेगम और सोनी देवी ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में अपनी मांगों को लेकर केरेडारी बीआरसी का घेराव करने का निर्णय लिया गया. मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही गयी. साथ ही कई अन्य निर्णय लिये गये. बैठक में जिला अध्यक्ष महेंद्र राम पासवान, प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति, अनिल केसरी, देवकी देवी समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola