ePaper

बोधीबागी में शहीद मेला पांच से

Updated at : 21 Jan 2026 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
बोधीबागी में शहीद मेला पांच से

24 को बनेगी आयोजक कमेटी

विज्ञापन

इचाक. बोधीबागी में पांच फरवरी से प्रारंभ होनेवाले शहीद मेला को लेकर बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों की बुधवार को बैठक हुई. अध्यक्षता वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने की. संचालन ओम प्रकाश मेहता ने किया. मधुसूदन मेहता ने 10 दिवसीय मेला को लेकर जानकारी दी. बताया कि 24 जनवरी को अगली बैठक में आयोजक कमेटी का गठन किया जायेगा. बैठक में जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, पदेन अध्यक्ष बीडीओ संतोष कुमार, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, कांग्रेस नेत्री रेणु देवी, मेहता विकास मंच के अध्यक्ष कुमार केशव, मंच के संरक्षक लखन कुमार मेहता, जिप सदस्य प्रतिनिधि अशोक कुमार मेहता, मुखिया सुनीता देवी, प्रो ब्रजकिशोर मेहता, कैलाश मेहता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, समाजसेवी दयानंद कुमार, युवा नेता गौतम कुमार, डॉ अर्जुन मेहता, मुनेंद्र मेहता समेत कई लोग मौजूद थे.

कार्यकर्ता सम्मान समारोह

बड़कागांव. अखिल भारतीय जागृति मिशन की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह प्रिंस होटल हजारीबाग में किया गया. शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार गुप्ता एवं बटेश्वर प्रसाद मेहता ने किया. संचालन विपिन कुमार ने किया. समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक अरविंद कुमार एवं पारस कुमार सोनी को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, प्रियंका कुमारी को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि इस सामाजिक संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की जिम्मेवारी उनके कंधों पर सौंपी गयी है. शोषित-पीड़ित एवं वंचित लोगों की लड़ाई जारी रखेंगे. समारोह में नंदलाल साहू, निर्मला साहू, अशोक साहू, बैजनाथ साहू, रामविलास साहू, दीपक प्रसाद गुप्ता, नंदू साहू, विपिन कुमार, सुनीता देवी, अनीता देवी, कौशल्या देवी, बीना देवी, मोहन साहू, पड़ूम साहू, विजय यादव, बेचन साहू, बबीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola