ePaper

कई खाद्य दुकानें बिना लाइसेंस मिलीं, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स नष्ट कराया

Updated at : 08 Jan 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
कई खाद्य दुकानें बिना लाइसेंस मिलीं, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स नष्ट कराया

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों की औचक जांच की

विज्ञापन

हजारीबाग. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो मंजर हुसैन ने गुरुवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मटवारी और गांधी मैदान के समीप स्थित कई होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों की जांच की गयी. निरीक्षण के क्रम में मेसर्स ओम शांति स्टोर और रॉयल दिल्ली बिरयानी में खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया. मेसर्स एसएन चाइनीज में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया. वहीं पनीर का नमूना संग्रह किया गया. निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की कमी भी पायी गयी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थों के निर्माण और परोसने के दौरान मास्क, कैप और एप्रन का उपयोग अनिवार्य रूप से करें तथा स्वच्छता मानकों का पालन करें. उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट और मिष्ठान्न भंडारों को क्यूआर कोड प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा एसजीएन वेंचर प्राइवेट लिमिटेड का भी निरीक्षण किया गया. मो हुसैन ने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं से खराब या संदिग्ध खाद्य सामग्री मिले, तो फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करें. निरीक्षण दल में विकास शर्मा और सूरज कुमार शामिल थे. औचक निरीक्षण उपायुक्त और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola