मनीष जायसवाल एचडीसीए के चेयरमैन

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 18 Jan 2026 10:44 PM

विज्ञापन

राजीव सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ की विशेष वार्षिक आमसभा शनिवार की देर शाम फ्लड लाइट में संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम परिसर में हुई. अध्यक्षता हजारीबाग सांसद सह संघ के अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने की. उन्होंने जिले में क्रिकेट के उत्थान और विकास पर चर्चा की. सांसद ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य हजारीबाग से ऐसी प्रतिभाएं निकालना है, जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर सकें. सांसद मनीष जायसवाल ने खेल संघों को बढ़ावा देने और समय के अभाव का हवाला देते हुए स्वेच्छा से अध्यक्ष पद से इस्तीफे का प्रस्ताव रखा. हालांकि सदन ने उनके क्रिकेट के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें संघ से मुक्त करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और सर्वसम्मति से उन्हें संघ का चेयरमैन नियुक्त करने का निर्णय लिया. संघ के सचिव राजेश तिवारी ने मनीष जायसवाल के विशेष योगदानों को याद करते हुए उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया. जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया. सांसद ने अध्यक्ष पद के लिए राजीव सिंह के नाम का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा. जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर सर्वसम्मति से पारित किया. इस निर्णय के साथ ही अब हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ को राजीव सिंह के रूप में नया अध्यक्ष और सांसद मनीष जायसवाल के रूप में चेयरमैन का नेतृत्व प्राप्त हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola