धूमधाम से निकला पहला मंगला जुलूस

Updated:
विज्ञापन
धूमधाम से निकला पहला मंगला जुलूस

युवाओं ने पारंपरिक शस्त्र से दिखाए करतब

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर पहला मंगला जुलूस निकाला गया. शहर के विभिन्न अखाड़ों की ओर से पारंपरिक ढंग से जुलूस निकाला गया. अखाड़े के सदस्यों ने बड़ा अखाड़ा जाकर श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली की पूजा कर मंगला जुलूस निकला. इससे पहले अखाड़े धारियों ने बड़ा अखाड़ा में बजरंगबली को लंगोट चढ़ाया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शहर के अखाड़ाधारी अपने-अपने क्षेत्र में जुलूस निकाले. इस दौरान युवाओं द्वारा पारंपरिक शस्त्र लाठी-तलवार से करतब दिखाये गये. जय श्रीराम के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. जगह-जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात थे. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही थी. प्रशासन और आयोजकों के सहयोग से मंगल जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कोर्रा पुलिस ने डीजे वाहन जब्त किया : कोर्रा पुलिस ने दीपूगढ़ा चौक से डीजे बंधे वाहन को जब्त किया. दीपूगढ़ा चौक पर अखाड़ा के लोग मंगल जुलूस के लिए डीजे वाहन लेकर लाये थे. इसकी सूचना कोर्रा पुलिस को मिला, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola