महंत फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न

Updated:
विज्ञापन
महंत फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न

महंत फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न

विज्ञापन

भजन-कीर्तन व महाभंडारा में उमड़ी भीड़ चौपारण. बिगहा स्थित हनुमंत सेवा संस्थान परिसर में महंत फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ. दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेका. उत्सव के दूसरे दिन आचार्य बालमुकुंद पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ. भजन व हवन के बाद विशाल महाभंडारा का आयोजन हुआ. जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. परिसर में भजन-कीर्तन, रामधुन और धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय वातावरण बना रहा. कार्यक्रम में विधायक मनोज कुमार यादव ने शामिल होकर बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. कहा कि फलाहारी बाबा की महिमा और आध्यात्मिक शक्ति जगविदित है. पूजन समारोह में बीडीओ नितेश भास्कर, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीएन ठाकुर, समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, संजय सिंह, राजदेव यादव, रमेश ठाकुर, रंजीत चंद्रवंशी, रामस्वरूप पासवान, संजय चंद्रवंशी, बिनोद सिंह, संतोष चंद्रवंशी, आयोजन की सफलता में संस्थान के अध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी, सचिव कुमार राहुल, मनीष श्रीवास्तव, प्रेम चंद्रवंशी, बलराम यादव, नीरज चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की सक्रिय भूमिका रही.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola