टाटीझरिया में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया
Published by : SALLAHUDDIN Updated At : 11 Apr 2025 6:42 PM
मुरली राणा ने बताया कि डीएलएसए एक ऐसी जगह है, जहां त्वरित एवं निःशुल्क कार्य किये जाते हैं.
हजारीबाग. जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग ने शुक्रवार को टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय, टाटीझरिया एवं 17 माइल में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता अभियान चलाया. जिसमे चीफ एलएडीसी मुरली राणा एवं मीडियेटर्स केके वर्मा ने लोगों को कानून की जानकारी दी. मुरली राणा ने बताया कि डीएलएसए एक ऐसी जगह है, जहां त्वरित एवं निःशुल्क कार्य किये जाते हैं. लोग अपने छोटे-छोटे विवादों में डीएलएसए पहुंच कर आपस मे सुलह समझौता करा सकते हैं. साथ ही घर बैठे निःशुल्क कानूनी जानकारी ले सकते हैं, इसके लिये टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया है. मीडियेटर्स केके वर्मा ने बाल विवाह, भ्रूण हत्या, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान आदि के बारे मे लोगों को बताया. कार्यक्रम को बीडीओ व सीओ ने भी संबोधित किए. मौके पर पीएलवी विकास कुमार पांडेय, रामजतन प्रसाद, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार सहित कई महिला पुरुष शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










