मटवारी मैदान में लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
मटवारी मैदान में लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू

सात दिवसीय आयोजन के पहले दिन निकाली गयी कलश यात्रा

विज्ञापन

हजारीबाग. चैतन्य महोत्सव गौरांग फाउंडेशन की ओर से मटवारी गांधी मैदान में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा व लक्ष्मी नारायण यज्ञ 24 फरवरी से शुरू हुआ. कार्यक्रम को लेकर महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली. महिलाएं झील से जल उठाकर श्रीमद भागवत कथा परिसर पहुंचीं. जहां यजमान संकल्प कार्यक्रम, भगवत पूजन एवं पितृ तर्पण कार्यक्रम हुआ. इस दौरान पूरा शहर राधे कृष्ण, हरे राम-हरे राम के जयकारे से गूंजता रहा. कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु सड़कों पर झूमते व कीर्तन करते चल रहे थे. शाम चार बजे से मधुर कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम छह बजे से श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ हुई. अंतरराष्ट्रीय कथावाचक दास गदाधर प्रभु ने भागवत गीता का पाठ किया. कार्यक्रम का संचालन श्याम ब्रजविलास दास, संचित, श्रवण, मदन, आदित्य, लगनेश, अमिताभ संयुक्त रूप से कर रहे थे.

दो मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

कार्यक्रम के संयोजक दिलीप कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम दो मार्च तक चलेगा. प्रत्येक दिन सुबह 5.30 बजे से सात बजे तक दिव्य मंगल आरती, सात बजे से नौ बजे तक लक्ष्मी नारायण यज्ञ, शाम में सुमधुर कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रीमद भागवत कथा और भंडारा का आयोजन किया जायेगा. दाे मार्च को गौरांग फाउंडेशन की ओर से होली मिलन समारोह होगा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola