जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता आज से
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शहर के जिला स्कूल मैदान में खेलो झारखंड प्रतियोगिता 10 सितंबर से शुरू है. सामापन एक अक्टूबर को होगा.
विज्ञापन
16 प्रखंड के छह हजार खिलाड़ी होंगे शामिल
हजारीबाग.
शहर के जिला स्कूल मैदान में खेलो झारखंड प्रतियोगिता 10 सितंबर से शुरू है. सामापन एक अक्टूबर को होगा. डीसी नैंसी सहाय व डीडीसी प्रेरणा दीक्षित 11:00 बजे दिन में कार्यक्रम का उदघाटन करेंगी. डीइओ प्रवीन रंजन ने सोमवार को बताया प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर तैयारी की गयी है. एडीपीओ सुनीला लकड़ा सभी खेल प्रतियोगिता का संचालन करेंगी. 16 सदर, दारू, चलकुशा, टाटीझरिया, बड़कागांव, इचाक, डाडी, विष्णुगढ़, पदमा, चुरचू, केरेडारी, बरही, कटकमदाग, चौपारण, बरकट्ठा और कटकमसांडी के प्रखंड स्तर पर विजेता बने सरकारी स्कूलों के लगभग छह हजार खिलाड़ी भाग जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इसमें अंदर-14, अंडर-17 व अंडर-19 के (बालक-बालिका) दोनों वर्ग के खिलाड़ी को शामिल किया गया है. जिला स्तर पर विजयी बनने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर खेलेंगे. उन्होंने बताया अलग-अलग चार जैसे कर्जन ग्राउंड, न्यू स्टेडियम (संत कोलंबस मैदान), जिला स्कूल व हजारीबाग हाई स्कूल ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता होगा. खेल में 100, 200, 400 मीटर दौड़ के अलावा खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, लॉन्ग जंप, हाई जंप, तीरंदाजी, कुश्ती, ताइक्वांडो सहित कई तरह के एथलेटिक्स शामिल है. बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षकों को लगाया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










