कविलासी में जल अर्पण दिवस आयोजित, जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन

जल अर्पण दिवस में ग्रामीण स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता : प्रभात खबर

दारू प्रखंड के कविलासी पंचायत में जल अर्पण दिवस मनाया गया. ग्रामीणों ने जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण और जल संचयन का संकल्प लिया.

विज्ञापन

दारू: हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड के कविलासी पंचायत में सोमवार को जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में जलापूर्ति योजनाओं के प्रति स्वामित्व की भावना विकसित करने के साथ इनके संरक्षण, रखरखाव और सुचारू संचालन में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम में जल बंधन, जल यात्रा और जल शपथ का आयोजन किया गया. जलापूर्ति योजनाओं के निर्माण और संचालन में योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. ग्रामीणों से योजनाओं की नियमित देखरेख और रखरखाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गयी, ताकि हर परिवार को नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिल सके.

जल का दुरुपयोग पर रोक

इस दौरान जल के दुरुपयोग पर रोक लगाने, प्रत्येक परिवार को जलकर का भुगतान करने, वर्षा जल संचयन और एफटीके (फील्ड टेस्टिंग किट) से पेयजल स्रोतों की नियमित जांच के बारे में जानकारी दी गयी. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जलापूर्ति योजनाओं की सफलता केवल निर्माण तक सीमित नहीं है. इनके सतत संचालन में समुदाय की भागीदारी जरूरी है. मौके पर कार्यपालक अभियंता, सहायक व कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, उपमुखिया, जलसहिया, प्रखंड वाश समन्वयक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola