निजी एंबुलेंस की पार्किंग पर रोक के निर्देश के विरोध में चालक संगठन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Updated:
विज्ञापन

निजी एम्बुलेंस संघ धरना पर बैठे | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में प्रशासन के निर्देश के विरोध में निजी एंबुलेंस चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस की पार्किंग पर रोक लगाने के जिला प्रशासन के निर्देश के विरोध में निजी एंबुलेंस चालक संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. संगठन के सदस्य अस्पताल परिसर में धरना देकर निर्णय वापस लेने की मांग की. निजी एंबुलेंस संघ ने सोमवार को किसी भी मरीज को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल नहीं ले गये.

जरुरत के समय हमेशा मदद के लिए रहते हैं तैयार

संगठन के अध्यक्ष छोटन साव ने कहा किअस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन को जब भी निजी एंबुलेंस की जरूरत होती है, चालक मदद के लिए तैयार रहते हैं. कोरोना काल के अलावा बड़ी दुर्घटनाओं और आपात स्थिति में भी निजी एंबुलेंस सेवा ने जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की मदद की है. उन्होंने कहा कि एंबुलेंस चालकों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन को निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए.धरना में पवन मिश्रा, अरविंद कुमार, टिंकू यादव, आनंदी पांडे, मनोज, राजेश राम, विनोद कुमार सिंह, रंजीत, सुजीत, रोहित, जितेंद्र शाह, लखन, सिकंदर, अवधेश, पवन पांडे, जसपाल महतो, जयशंकर, अजय, संतोष, संजय, प्रदीप व निरंजन समेत कई चालक शामिल थे.

ये भी पढ़ें: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में भाजपा ने किया जिला बोर्ड चौक जाम


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola