ज्योति कलश रथयात्रा का नगवां में हुआ स्वागत

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
ज्योति कलश रथयात्रा का नगवां में हुआ स्वागत

शांतिकुंज हरिद्वार से आयी ज्योति कलश रथयात्रा का प्रज्ञा मंडल नगवां ने शुक्रवार को स्वागत किया.

विज्ञापन

हजारीबाग. शांतिकुंज हरिद्वार से आयी ज्योति कलश रथयात्रा का प्रज्ञा मंडल नगवां ने शुक्रवार को स्वागत किया. यज्ञ-हवन का कार्यक्रम वेद मंत्रों के साथ किया गया. हवन के बाद इचाक प्रखंड के बोंगा, सिरसी, बरियठ आदि स्थानों पर ग्रामीणों ने दिव्य ज्योति कलश रथयात्रा का गाजे-बाजे के साथ स्वागत कर आरती की. कलशयात्रा में सांसद प्रतिनिधि भगवत प्रसाद मेहता, पंचायत मुखिया उमेश मेहता, मुरली प्रसाद, रवींद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, मंजू देवी, संजू देवी, शकुंतला देवी, करुणा देवी ने कलश यात्रा के उद्देश्य से ग्रामीणों को रूबरू कराया. मौके पर हजारीबाग के उपजोन समन्वयक लखनलाल प्रजापति ने कहा कि आज के दूषित वातावरण को यज्ञ-हवन के माध्यम से शोधित किया जा सकता है. 2026 तक हर घर में यज्ञ-हवन करने की आवश्यकता है. हजारीबाग के पूर्व जिला समन्वयक बृज किशोर सिन्हा ने कहा कि यह ज्योति कलश रथयात्रा इस क्षेत्र के लोगों के लिए आनंद, उत्साह, उन्नति और भाईचारे का संदेश लेकर आयी है. इस अवसर पर राजाराम सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, लक्ष्मण कुमार, परमेश्वर प्रसाद, बलदेव प्रसाद, बीरबल प्रसाद, विजय कुमार, पम्मी मेहता, कुसुम देवी, चंपा देवी, किरण देवी, वैष्णो देवी, शारदा देवी ने अहम योगदान दिया.

प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण

केरेडारी. प्रखंड के बुंडू बाजारटांड़ में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ काे लेकर शुक्रवार को ध्वजारोहण किया गया. यहां तीन जुलाई से सात जुलाई तक अनुष्ठान होगा. वहीं आठ जुलाई को भक्ति जागरण का आयोजन होगा. ध्वजारोहण के मौके पर मुख्य पुजारी सह मंदिर निर्माणकर्ता अशोक साव, महायज्ञ समिति अध्यक्ष मदन साव, सचिन गणेश बंसल, कोषाध्यक्ष उमेश यादव, उपाध्याय रंजीत यादव, उपसचिव दीपक साव, सह कोषाध्यक्ष नरेश साव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola