जेटेट अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार का पुतला फूंका

10 वर्षों से जेटेट का आयोजन नहीं होने पर फूटा गुस्सा
हजारीबाग. 10 वर्षों से जेटेट परीक्षा नहीं होने के विरोध में मंगलवार को अभ्यर्थियों ने जिला परिषद चौराहा पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया. विद्यार्थियों ने कहा कि झारखंड के लाखों शिक्षित बेरोजगार युवाओं का धैर्य अब टूट रहा है. पिछले 10 वर्षों से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का आयोजन नहीं हो रहा है. झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि झारखंड के 25 साल के इतिहास में यह परीक्षा केवल दो बार वर्ष 2013 और 2016 में आयोजित की गयी. वर्ष 2016 के बाद से जेटेट परीक्षा नहीं हुई. 2024 में फॉर्म भरवाने के बाद नियमावली को रद्द कर दिया गया, जिसमें 3.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था. रवींद्र कुमार पासवान ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि 31 मार्च 2026 तक जेटेट का आयोजन सुनिश्चित किया जाये, लेकिन अब तक इस पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया. छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द परीक्षा की तिथि घोषित नहीं करती है, तो यह आंदोलन राज्य स्तरीय बनेगा. पुतला दहन कार्यक्रम में जीवन कुमार, रवींद्र कुमार, राधे मेहता, विक्रम कुमार, मिथिलेश कुमार, देव कुमार तथा दर्जनों छात्र शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




