झामुमो का स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा : संजीव बेदिया

Updated at : 04 Mar 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो का स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा : संजीव बेदिया

झामुमो जिला कार्यालय में बैठक, सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव का हुआ स्वागत

विज्ञापन

झामुमो जिला कार्यालय में बैठक, सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव का हुआ स्वागत हजारीबाग. चार अप्रैल को हजारीबाग में होने वाले झामुमो के 46वें स्थापना दिवस को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक मंगलवार को जिला पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता झामुमो के वरिष्ठ नेता नीलकंठ महतो ने की. इस दौरान संजीव बेदिया ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में झामुमो पार्टी का गठन हो गया है. अधिकतर प्रखंडों में नये लोगों को पार्टी की जिम्मेवारी दी गयी है, ताकि संगठन मजबूत हो सके. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि युवाओं के नेतृत्व में हजारीबाग जिले में झामुमो संगठन मजबूत होगा. श्री बेदिया ने कहा कि कई दूसरे संगठन के लोग हमारी पार्टी में आने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमने नये लोगों को जोड़ा है. चार अप्रैल को होने वाला स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा. नीलकंठ महतो ने कहा कि चार अप्रैल को सालभर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जायेगा. इस बार हमारे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन होंगे. बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि हम सभी को एकजुटता के साथ संगठन के लिए काम करना है. दारू प्रखंड अध्यक्ष छत्रधारी कुशवाहा ने कहा कि दारू प्रखंड में संगठन को बेहतर बनाना है. इचाक प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार मेहता ने कहा कि पार्टी ने हमें जो जिम्मेवारी दी है, उसे पूरा करेंगे. बैठक में नंदु प्रसाद, बासुदेव महतो, गौरव पटेल, लखन लाल, रवि सिंह, अंजनी देवी, सुनील शर्मा, आरके मेहता, मनोहर राम, कुर्बान नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, निसार अहमद, राजा खान ने भी अपने विचार रखे. अंत में होली मिलन हुआ. सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाये. मौके पर जयप्रकाश केसरी, छत्रधारी कुशवाहा, राजेश कुमार मेहता, कपिलदेव महतो, महताब आलम, राजेंद्र मेहता, नजीर अहमद, राजा खान, पप्पू सिंह, दिनेश सिंह, विनेश पासवान, दासो देवी, विक्की धवन, आनंद मरांडी, संजीव बेदिया उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola