ePaper

झामुमो 16 जनवरी से हर वार्ड में चलायेगा जनसंपर्क अभियान

Updated at : 13 Jan 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो 16 जनवरी से हर वार्ड में चलायेगा जनसंपर्क अभियान

जिला कार्यालय में दही-चूड़ा कार्यक्रम में नगर निगम चुनाव पर चर्चा

विज्ञापन

हजारीबाग. झामुमो नगर कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय हजारीबाग में मंगलवार को दही-चूड़ा का कार्यक्रम किया गया. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश ने की. संचालन जिला सचिव निसार अहमद ने किया. उपस्थित नेता व कार्यकर्ताओं ने दही-चूड़ा व तिलकुट का आनंद लिया. इस दौरान हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गयी. जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलायेंगे. लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. नगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनाव में मजबूती के साथ लड़ेगी. हेमंत सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी है, जिससे आम जनता को सीधे लाभ मिल रहा है. महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है. यह सरकार जो कहती है, वह करके दिखा रही है. विकास राणा ने कहा कि झामुमो इस बार नगर निगम चुनाव में जोरदार तरीके से उतरेगा. जो भी पार्टी समर्थित उम्मीदवार होंगे, उन्हें पार्टी के नेता व कार्यकर्ता समर्थन देंगे. दही-चूड़ा कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव मो इजहार अंसारी, नगर उपाध्यक्ष राजदेव यादव, राजीव वर्मा, हसीब खान, राजा मोहम्मद, राजकिशोर प्रसाद, मो अख्तर, सतीश दास, कौशर जमाल, मो आजाद अंसारी, सुधीर पांडेय, धर्मेंद्र ठाकुर, मो खलील सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola