झामुमो मजबूती के साथ लड़ेगा वार्ड व मेयर पद का चुनाव
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 18 Jan 2026 10:40 PM
नगर निकाय चुनाव को लेकर झामुमो नगर कमेटी की बैठक
हजारीबाग. झामुमो नगर कमेटी ने उर्दू मवि मंडईकला के प्रांगण में रविवार को बैठक की. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश ने की. बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गयी. केंद्रीय सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि हम सभी को मजबूती के साथ वार्ड व मेयर पद का चुनाव लड़ना है. इसलिए हम सभी एकजुट हो जायें. जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि झामुमो जनता के साथ किया वादा पूरा कर रहा है. झामुमो जमात की पार्टी है. सभी वार्ड अध्यक्ष, सचिव को रांची में आयोजित कार्यक्रम में जाना है. श्री महतो ने कहा कि हजारीबाग मेयर का पद ओबीसी-वन के लिए आरक्षित हुआ है. हम सभी मजबूती के साथ पार्टी समर्थित उम्मीदवार के लिए काम करेंगे. नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश ने कहा कि पार्टी प्रत्येक दिन वार्डों में बैठक कर रही है. हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से आम जनता को अवगत भी कराया जा रहा है. बैठक में अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सरफराज अहमद, नगर उपाध्यक्ष मो एजाज, मो कुर्बान, राजदेव यादव, राजीव वर्मा, महिला मोर्चा की श्वेता दुबे, कैसर जमाल, मो शमीम, मो रहबर, गजाली, अली राजा, मो गुलाम, मो नवाज, हसीब, मो तबरेज, तौकीर आलम, सद्दाम, मो सागीर, सरफराज, रंजन कुमार, अंकित कुमार, रौनित कुमार, अंकित ठाकुर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










