पांच वार्डों में झामुमो के अध्यक्ष व सचिव मनोनीत

Updated:
विज्ञापन
पांच वार्डों में झामुमो के अध्यक्ष व सचिव मनोनीत

झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी की बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी की बैठक गांधी मैदान में बुधवार को संपन्न हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश ने की. संचालन निसार अहमद ने किया. बैठक में पांच वार्ड के अध्यक्ष व सचिव मनोनीत किये गये. इसमें वार्ड छह के लिए अध्यक्ष सुमन कुमार वर्मा, सचिव रिशु कुमार सोनू, वार्ड सात में अध्यक्ष बंशी कुमार राणा, सचिव अमजद हुसैन, वार्ड आठ में अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव मो वाहिद, वार्ड नौ में अध्यक्ष अभिषेक पंडित, सचिव बैजनाथ प्रजापति, वार्ड 12 में अध्यक्ष शानू गोस्वामी, सचिव अशोक गोस्वामी को बनाया गया. केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी वार्ड में कमेटी बनायी जा रही है. सभी लोग जोर-शोर से इस कार्य में जुटें. जिला सचिव नीलंकठ महतो ने कहा कि सभी वार्ड कमेटी के लोग अपने वार्ड में अभी से ही तैयारी में जुट जायें. हेमंत सरकार की योजनाओं की घर-घर जाकर जानकारी दें. नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम चुनाव में झामुमो के समर्थित उम्मीदवार जोरदार ढंग से लड़ेंगे. इसके लिए पार्टी प्रत्येक वार्ड में कमेटी गठित कर रही है. मौके पर रंजीत मेहता, नईम राही, सतीश नारायण दास, कुणाल यादव, राजू वर्मा, खलील अंसारी, सरफराज अहमद, कमाल कुरैशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola