झारखंड की हहारो नदी में पानी की तेज धार में बह गए दो ट्रैक्टर, टला बड़ा हादसा, मूसलाधार बारिश से बढ़ा जलस्तर
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 20 May 2025 9:06 PM
हहारो नदी में बहे ट्रैक्टर
झारखंड में हो रही जोरदार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. हजारीबाग जिले के बड़कागांव में अचानक हहारो नदी का जलस्तर बढ़ने से छह ट्रैक्टर पानी की तेज धार में बह गए. किसी तरह जलस्तर कम होने पर चार ट्रैक्टर निकाल लिया गया, लेकिन दो का कोई पता नहीं चल सका है.
बड़कागांव (हजारीबाग), संजय सागर-हजारीबाग जिले के बड़कागांव में दो दिनों से बेमौसम बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. बड़कागांव के कांड़तरी मिर्जापुर स्थित हहारो नदी में बालू लदे 6 ट्रैक्टर नदी में डूब गए. इनमें से दो ट्रैक्टर नदी की तेज धार में बह गए, जिनका अब तक पता नहीं चल सका है. नदी में जल स्तर कम होने पर चार ट्रैक्टर को पानी से निकाल लिया गया. इस तरह बड़ा हादसा टल गया.
अचानक शाम में बढ़ गया नदी का जलस्तर
मिर्जापुर एवं कांड़तरी के ग्रामीणों ने बताया कि हहारो नदी में लगभग 10 से अधिक ट्रैक्टर बालू लोड कर रहे थे. अचानक शाम में नदी का जलस्तर बढ़ने लगा. कई ट्रैक्टर चालकों ने आनन-फानन में नदी से ट्रैक्टरों को निकाल लिया. देखते ही देखते नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया. चालक और मजदूर ट्रैक्टर छोड़ कर अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल गए. उस दौरान 6 ट्रैक्टर नदी की धार में बह गए.
ये भी पढ़ें: Witch Hunting: झारखंड में डायन-बिसाही में दो विधवाओं की गला घोंटकर हत्या के बाद दफनाया, पांच आरोपी अरेस्ट
ये भी पढ़ें: बोकारो में बड़ा हादसा, मां-बेटी समेत चार की तालाब में डूबने से मौत, गम में बदलीं शादी की खुशियां
ये भी पढ़ें: झारखंड: चड़क पूजा हिंसक झड़प मामले में आजसू नेता हरेलाल महतो समेत 9 आरोपी बरी, अदालत ने सुनाया फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










