तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का आगाज

Author Jaynarayan|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का आगाज

शिल्पोत्सव का उद्घाटन करते डीडीसी | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में विश्व युवा कौशल दिवस पर तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 शुरू हुआ। इसमें 33 स्टॉलों पर स्थानीय कलाकारों के हस्तशिल्प और उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

विज्ञापन

हजारीबाग. विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 सोमवार को हजारीबाग झील स्थित ओपन एम्फीथिएटर में शुरू हुआ. उदघाटन उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने किया. स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उदघाटन समारोह को यादगार बना दिया. शिल्पोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रदर्शन और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी ने लोगों को आकर्षित किया. यह शिल्प मेला 15 जुलाई तक चलेगा. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के कलाकारों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों के 33 स्टॉल लगाये गये हैं. पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. हस्तशिल्प, हस्तकरघा, बांस एवं जूट उत्पाद, मिट्टी शिल्प और पारंपरिक कलाकृतियों की खरीदारी की. इस अवसर पर डीडीसी रिया सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा उत्पादों के विपणन का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं. जिला प्रशासन कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार दिलाने के लिए प्रयासरत है.


विज्ञापन
Jaynarayan

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola