गहन मतदाता पुनरीक्षण के लिए सभी प्रखंडों में बने हेल्प डेस्क

हजारीबाग जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए सभी प्रखंडों में हेल्प डेस्क बनाए हैं। मतदाता 30 जुलाई तक अपने प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
एसआइआर प्रपत्र भरने और जमा करने में मिलेगी सहायता हजारीबाग. जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड मुख्यालयों में विशेष सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) स्थापित किये हैं. इन केंद्रों पर प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक मतदाताओं को एसआइआर प्रपत्र भरने, आवश्यक जानकारी प्राप्त करने तथा भरे हुए प्रपत्र जमा करने में सहायता दी जायेगी. उपायुक्त ने बताया कि बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआइआर प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं. साथ ही भरे हुए प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटलीकरण भी किया जा रहा है. प्रपत्र भरने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए स्वयंसेवकों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं. उपायुक्त ने जिलेवासियों से 30 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से एसआइआर प्रपत्र जमा करने की अपील करते हुए कहा कि इससे पुनरीक्षण कार्य समय पर पूरा होगा और कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम अद्यतन कराने से वंचित नहीं रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










