मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर बीइइओ को दिया आवेदन
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड प्रदेश सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ ने आकलन परीक्षा के सफल शिक्षकों के वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि अतिशीघ्र करने को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदादिकारी को आवेदन दिया है.
विज्ञापन
इचाक.
झारखंड प्रदेश सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ ने आकलन परीक्षा के सफल शिक्षकों के वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि अतिशीघ्र करने को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदादिकारी को आवेदन दिया है. शिक्षकों का कहना है कि सहायक अध्यापकों की आकलन परीक्षा 29 सितंबर 2023 को हुई थी. इसकी समेकन सूची दो माह पूर्व बीआरसी से हजारीबाग भेजी जा चुकी है. आज तक 10 प्रतिशत वृद्धि की गई राशि नहीं मिली है. इससे सहायक अध्यापकों में आक्रोश है. संघ के नेताओं ने आवेदन में कहा है कि यदि अगस्त के मानदेय के साथ 10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी राशि का भुगतान नहीं होता है तो बीआरसी इचाक में तालाबंदी करने को बाध्य होंगे. मौके पर टेट संघ के जिला उपाध्यक्ष कैलाश प्रसाद मेहता, प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार, सचिव राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष नौशाद आलम, इंद्रदेव प्रसाद मेहता समेत अन्य लोग शामिल थेडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










