भूमि विवाद से तंग आकर खाया जहर, इलाजरत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 7:02 PM

विज्ञापन

रामचक गांव में दो पक्षों के बीच चल रहा भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति द्वारा जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

अंचल थाना में दे चुका है आवेदन, निर्माणाधीन मकान तोड़ने के बाद बिगड़ा मानसिक संतुलनप्रतिनिधि, चौपारण

रामचक गांव में दो पक्षों के बीच चल रहा भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति द्वारा जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है. गांव में नाजीर मिइयां और सुखदेव ठाकुर के बीच भूमि विवाद चल रहा है. सुखदेव ने इस संबंध में अंचल और थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा चुका है. वह कई दिनों से अंचल और थाना का चक्कर काट रहा था. इसी बीच सुखदेव ने 11 जून को कीटनाशक दवा खा लिया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. सुखदेव जीवन के लिए मौत से जंग लड़ रहा है. परिजनों ने बताया सुखदेव की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

क्या है मामला :

सुखदेव के आवेदन में कहा गया है कि जिस भूमि पर वह घर बना रहा था. वह जमीन उसके पुर्वजों के नाम से है. उस जमीन पर 50 साल से मिट्टी का घर बना हुआ था. उसे तोड़कर वह पक्का घर बना रहा था. निर्माण का बहुत काम हो चुका था. इसी बीच नाजीर मियां, शिफायत मियां दोनों के पिता बकराली मियां ने उसके निर्माणाधीन मकान की भूमि को अपना बताकर तोड़-फोड़ कर दिया. इसके बाद सुखदेव उर्फ भिखारी ने आवेदन देकर न्याय की गुहार भी लगाया है. मामला अंचल कार्यालय में चल ही रहा था.

नोटिस किया गया है : सीओ

आवेदन अंचल कार्यालय में पड़ा है. आवेदन के आलोक में दोनों पक्षों को जमीन से संबंधित पेपर लेकर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश जारी किया गया है. उक्त बातें सीओ संजय कुमार यादव ने कहीं. मामले को लेकर राष्ट्रीय नाई महासभा का एक शिष्टमंडल गुरुवार को डीएसपी से मिला. मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई व सुखदेव को न्याय दिलाने की मांग की. शिष्टमंडल में समाज सचिव बैनाथ ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola