30 किशोरियों ने बोकारो का किया शैक्षणिक भ्रमण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

महिला मुक्ति संस्था इचाक प्रखंड की 30 किशोरियां बाल विवाह, जल्द शादी रोकथाम और नेतृत्व विकास को लेकर बोकारो जिले का शैक्षणिक भ्रमण किया.
विज्ञापन
इचाक.
महिला मुक्ति संस्था इचाक प्रखंड की 30 किशोरियां बाल विवाह, जल्द शादी रोकथाम और नेतृत्व विकास को लेकर बोकारो जिले का शैक्षणिक भ्रमण किया. वहां सहयोगिनी द्वारा बाल विवाह रोकने को लेकर चलाएं जा रहे अभियान में कसमार पहुंची. धधकिया गांव में आयोजित सेमिनार में दोनों संस्था की किशोरियों ने बाल विवाह रोकने के लिए अपनी-अपनी जानकारी साझा की. सचिव देवयानी वर्मा ने कहा कि इचाक में संस्था द्वारा संचालित किशोरी समूह कि किशोरियों द्वारा बाल विवाह रोकने का सतत प्रयास किया जा रहा है. मौके पर महिला मुक्ति संस्था की लीला देवी, शांता सांगा, ज्योति सिन्हा, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, डोली खातून, लक्ष्मी कुमारी, विनीता कुमारी, गुनगुन कुमारी, पम्मी खातून, प्रेणना कुमारी, नैना कुमारी, ज्योति मिर्धा एवं सहयोगिनी की कुमारी किरण, सूरजमणि देवी, मंजू देवी, निक्की कुमारी, पूनम कुमारी, रवि कुमार, चंदन कुमार तथा गौतम सागर उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










