हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय में जांच टीम ने खंगाली फाइलें, कई अफसरों से जवाब-तलब

अधिकारियों ने इसे रेगुलर जांच कहा. अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने पर विभाग की ओर से टीम बनायी गयी. विभाग को योजना के चयन में गड़बड़ी की शिकायत मिली है. जांच टीम आने के बाद कार्यपालक अभियंता कार्यालय में दिन भर गहमागहमी रही. वहीं ठेकेदार दो गुटों में बंटे दिखे. एक गुट में शामिल 30 से अधिक ठेकेदारों ने जांच टीम को लिखित आवेदन सौंपा. आवेदन में लिखा है कि कुछ फर्जी संवेदक संघ बना कर कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार एवं निबंधित संवेदक को डराने धमकाने में जुटे हैं.
jharkhand news, hazaribagh news हजारीबाग : हजारीबाग भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता कार्यालय में 11 फरवरी को विभागीय जांच हुई. जांच टीम में रांची सर्किल टू के अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश सिंह, कार्यपालक अभियंता मृत्युंजय कुमार व तकनीकी सलाहकार थे. टीम ने अभियंता कार्यालय में दिन भर योजनाओं के चयन एवं अन्य फाइलों की पड़ताल की. यह कार्रवाई देर शाम तक चली.
अधिकारियों ने इसे रेगुलर जांच कहा. अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने पर विभाग की ओर से टीम बनायी गयी. विभाग को योजना के चयन में गड़बड़ी की शिकायत मिली है. जांच टीम आने के बाद कार्यपालक अभियंता कार्यालय में दिन भर गहमागहमी रही. वहीं ठेकेदार दो गुटों में बंटे दिखे. एक गुट में शामिल 30 से अधिक ठेकेदारों ने जांच टीम को लिखित आवेदन सौंपा. आवेदन में लिखा है कि कुछ फर्जी संवेदक संघ बना कर कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार एवं निबंधित संवेदक को डराने धमकाने में जुटे हैं.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए