आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व प्रांत शारीरिक प्रमुख देवनारायण (88 वर्ष) के पार्थिव शरीर को गुरुवार को बरही भामाशाह सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में दर्शन के लिए लाया गया.
विज्ञापन
बरही.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व प्रांत शारीरिक प्रमुख देवनारायण (88 वर्ष) के पार्थिव शरीर को गुरुवार को बरही भामाशाह सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में दर्शन के लिए लाया गया. इसमें कोडरमा जिला सह संघचालक दयानंद चौरसिया, क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव, जिला व्यवस्था प्रमुख राजेश केशरी, सह जिला शारीरिक प्रमुख प्रभु राणा, वीएचपी जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन प्रसाद, पिंटू केसरी, बलराम केसरी सहित संघ के कई स्वयं सेवक शामिल हुए. विहिप के जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता ने बतया उनका निधन बुधवार की रात रांची गुरुनानक अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को रांची संघ कार्यालय से सड़क मार्ग से पैतृक गांव सासाराम बिहार ले जाया जा रहा है. अंतिम संस्कार पैतृक गांव में होगा. वह संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे. वह भारतीय किसान संघ सहित आरएसएस के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










