विद्यार्थियों के लिए धीमा जहर है नशा, धीरे-धीरे नष्ट करता है भविष्य : डॉ विमल
Updated at : 25 Jun 2024 7:53 PM (IST)
विज्ञापन

रामनारायण यादव मेमोरियल कॉलेज बरही में मंगलवार को मादक पदार्थ के विरोध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
विज्ञापन
रामनारायण यादव मेमोरियल कॉलेज बरही में मादक पदार्थ के विरोध में जागरूकता कार्यक्रम
बरही.
रामनारायण यादव मेमोरियल कॉलेज बरही में मंगलवार को मादक पदार्थ के विरोध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ विमल किशोर ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में आगाह किया. कहा यह एक ऐसा ज़हर है जो मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से नुकसान पहुंचता है. जीवन और भविष्य को नष्ट कर देता है. डॉ संजय बरनवाल ने कहा कि इस जहर से विद्यार्थी जितना दूर रहे उतना ही अच्छा है. मंच संचालन एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी डॉ अरुणा रानी ने किया. राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ अजय कुमार रंजन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थो का सेवन नही करने का शपथ दिलाया गया. कार्यक्रम में डॉ संजय बरनवाल, डॉ संगीता चौधरी, डॉ कुमारी सुषमा, डॉ गिरधारी यादव, प्रो हीरामन साव, डॉ नैयर इकबाल, डॉ अजय प्रताप सिंह, डॉ सरिता सिन्हा, डॉ बद्री साव, डॉ अंजली कुसुम ओम, प्रो जोगेश्वर यादव, प्रो संजय बक्शी, प्रो अब्बास, प्रो तमन्ना, प्रो सीमा सिन्हा, निजाम, दिनेश्वर यादव, राजू, गामा कपरदार, दिनेश ने योगदान दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




