सम्मान समारोह में 10वीं व 12वीं के टॉपर सम्मानित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ. उदघाटन प्राचार्या रीना पांडेय ने किया.
विज्ञापन
चौपारण.
सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ. उदघाटन प्राचार्या रीना पांडेय ने किया. समारोह में 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा में स्कूल टॉपरों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले बच्चों में सक्षम राज सिंह,विवेक कुमार सिंह,कल्पना कुमारी, आदर्श प्रसाद,सृष्टि शर्मा, तनिष्क सिन्हा,समीर कुमार,मीनु पासवान एवं 12 वीं के आनन्द प्रसाद,गौरी कुमारी,अलिसा राज, संजना कुमारी, नितेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया. रीना पांडेय ने कहा बेहतर भविष्य गढ़ने के लिए पढ़ाई में मेहनत भी बेहतर करना होगा. कहा मेहनत करने वालों को कभी हार नहीं होती. मौके पर अजीत कुमार पांडेय,भोला सिन्हा,राजीव रंजन,पवन कुमार,आशीष पांडेय, पूर्णिमा कुमारी, लता कुमारी, जया वर्मा, प्रमिला कुमारी, मुकेश पाठक, राकेश रंजन, अमृता मेशी सहित कई लोग शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










